स्वायत्त संस्थाएं
1. केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई)
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई), भारत सरकार द्वारा बेंगलूर में 1960 में स्थापित किया गया। वर्ष 1978 में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के संरक्षण में यह स्वायत्त सोसाइटी बना। संस्थान की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विद्युत उपकरण तथा घटकों में एक स्वतंत्र राष्ट्रीय परीक्षण और प्रमाणन प्राधिकरण के रूप में कार्य करने के अलावा विद्युत शक्ति इंजीनियरी में अनुप्रयुक्त अनुसंधान के लिए एक राष्ट्रीय प्रयोगशाला के रूप में सेवा प्रदान करना था ताकि विश्वसनीयता और सुधार, नवाचार और नए उत्पादों के विकास को सुनिश्चित कर सके।
अधिक जानकारी के लिए कृपया साइट https://cpri.res.in सर्फ करें।
2. राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई)
अधिक जानकारी के लिए कृपया साइट https://www.npti.gov.in सर्फ करें।
3. पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया
पावर फाउंडेशन ऑफ इंडिया भारतीय विद्युत क्षेत्र की एक प्रमुख नीति अनुसंधान एवं एडवोकेसी संस्था है। यह भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वायत्त सोसाइटी है, जिसे केंद्रीय विद्युत क्षेत्र के अग्रणी उद्यमों का सहयोग प्राप्त है। फाउंडेशन विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर स्वतंत्र एवं साक्ष्य-आधारित अध्ययन और शोध करता है तथा मंत्रालय, नियामक संस्थाओं एवं अन्य संबंधित हितधारकों को तथ्यपरक और सूचित निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करता है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया साइट https://www.powerfoundation.org.in/ सर्फ करें।