माननीय केंद्रीय मंत्री (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा)

Shri Raj Kumar Singh श्री राजकुमार सिंह
निर्वाचन क्षेत्र  : आरा (बिहार)
दल का नाम   : भारतीय जनता पार्टी ( भा.ज.पा.)
ईमेल : minister[dash]power[at]gov[dot]in
rksinghmpare[at]gmail[dot]com                                                 
पिता का नाम श्री हल्‍दर प्रसाद सिंह 
माता का नाम श्रीमती चन्‍द्रकला देवी 
जन्म तिथि 20 Dec 1952
जन्म स्थान सुपौल (बिहार)
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह की तिथि 27 Feb 1975
पति/पत्नी का नाम श्रीमती शीला सिंह 
पुत्रों की संख्या 1
पुत्रियों की संख्या 1
शैक्षिक योग्यता                                      बी.ए. (आनर्स) अंग्रेजी साहित्‍य में एल.एल.बी., डिप्‍लोमा इन मैनेजमेन्‍ट सेन्‍ट स्‍टीफंस कॉलेज, दिल्‍ली, मगध विश्‍वविद्यालय और आर.वी.बी. डेल्‍फ (नीदरलैण्‍ड) से शिक्षा ग्रहण की।
व्यवसाय सिविल सेवक वि‍धि‍वेत्ता                                                                          
स्थायी पता
304, भोला अपार्टमेंट्स, 162, आनंदपुरी, वेस्‍ट बोरिंग केनाल रोड,
पटना, बिहार- 800001
 
वर्तमान पता
3, सफदरजंग रोड,
नई दिल्‍ली
 
जिन पदों पर कार्य किया
07 जुलाई 2021 केंद्रीय मंत्री (विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा)
30 मई 2019

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय।

मई, 2019 सत्रहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित
मई, 2014 सोलहवीं लोक सभा के लिए निर्वाचित
1 सितम्‍बर 2014 से
सदस्‍य, विशेषाधिकार समिति
सदस्‍य, स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण संबंधी स्‍थायी समिति
सदस्‍य, परामर्शदात्री समिति, रक्षा मंत्रालय 
15 सितम्‍बर 2014 से
सदस्‍य, लोक सभा सदस्‍यों के साथ सरकारी अधिकारियों द्वारा नयाचार प्रतिमान का उल्‍लंघन और अवमानपूर्ण व्‍यवहार संबंधी समिति
सदस्‍य, नेशनल प्‍लेटफार्म फॉर डिजास्‍टर रिस्‍क रिडक्‍शन (एन.पी.डी.आर.आर.) 
1 मई 2015 से
सदस्‍य, संसद भवन परिसर में सुरक्षा संबंधी संयुक्‍त समिति
संसद अंतर्राष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा संबंधी अंतर्राष्‍ट्रीय संघ (आई.वी.यू.) स्‍थायी समिति
सदस्‍य, इंडिया चाइना पार्लियामेन्‍टरी फ्रेंडशिप ग्रुप

 

सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकलाप 

भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन के आजीवन सदस्‍य

विशेष अभिरुचि 

आंतरिक सुरक्षा और रक्षा

आमोद-प्रमोद और मनोरंजन 

अध्‍ययन

खेलकूद और क्लब

घुड़सवारी और निशानेेबाजी

विदेश यात्रा

बेल्‍जियम, भूटान, ब्राजील, चीन, मिस्त्र, फ्रांस, ईरान, इटली, म्‍यांमार, नेपाल, पाकिस्‍तान, रूस, श्रीलंका, यू.के. और यू.एस.ए

अन्य जानकारी

जिला मजिस्‍ट्रेट, पूर्वी चम्‍पारण 1981-1983; जिला मजिस्‍ट्रेट, पटना 1983-85; निदेशक और संयुक्‍त सचिव, रक्षा मंत्रालय 1991-1996; गृह सचिव, विहार सरकार 1997-1999; संयुत सचिव, गृह मंत्रालय भारत सरकार 2000-2005; प्रधान सचिव, सड़क निर्माण विभाग, बिहार सरकार 2006-2009; उत्‍पादन सचिव 2011 से जून, 2013 तक, वर्ष 1974 में आई.पी.एस. के लिए और 1975 में आई.ए.एस.के लिए चयन; 1981 से 1983 तक पूर्वी चम्‍पारण के जिला मजिस्‍ट्रेट; 1983 से 1985 तक पटना के जिला मजिस्‍ट्रेट और तत्‍कालीन स्‍व. प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्‍या के बाद उत्‍पन्‍न दंगों को दो दिन में नियंत्रित किया। मुझे उस समय जेल का महा-निरीक्षक नियुक्‍त किया गया जब जेल से बड़ी संख्‍या में कैदी भाग रहे थे; राज्‍य सहकारिता विपणन संघ का प्रशासक, राज्‍य मंत्रिमंडल ने उर्वरकों की उपलब्‍धता और कीमतों पर नियंतण रखने हेतु सराहा; 1991 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में आए (रक्षा मंत्रालय में निदेशक और बाद में संयुक्‍त सचिव निदेशक के रूप में आपरेशन और इंटेलीजेंस (जी.ब्रांच) का कार्य भार संभाला। एन.डी.सी. कोर्स किया; 1997 में बिहार राज्‍य सरकार में गए; पटना डिविजन में थोड़े समय के लिए कमिश्‍नर और उसके बाद राज्‍य के गृह सचिव 1997-1999. 2000 में भारत सरकार में वापस आए। गृह मंत्रालय में 2000 से 2005 तक संयुक्‍त सचिव। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए योजना में सुधार किया किया और जेल आधुनिकीकरण के लिए योजना शुरू की। आपदा प्रबंधन के लिए रूपरेखा तैयार की। एन.डी.आर.एफ. आरम्‍भ किया। केन्‍द्र में कार्यकाल पूरा होने पर राज्‍य में वापस गए। प्रधान सचिव, राज्‍य सड़क निर्माण विभाग 2006-2009 । देश में सड़क नेटवर्क का खराबतम स्‍थिति वाले राज्‍य को देश का उत्तम सड़क नेटवर्क वाला राज्‍य बनाया। 2009 में रक्षा उत्‍पादन विभाग में सचिव पद पर भारत सरकार में वापस आए। सचिव, रक्षा उत्‍पादन (2009-2011) के रूप में यह सुनिश्‍चित किया कि आयुध कारखानों, रक्षा शिपयार्ड, हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड और अन्‍य रक्षा निर्माण संगठनों में उत्‍पादन रिकार्ड स्‍तर पर हो।