अपने मंत्री के बारे में जानें

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल(आयु 53 वर्ष) भारत सरकार में विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा और खान राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) हैं। इस समय वे राज्य सभा के सदस्य हैं और इससे पहले वेभारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे। वे भारत में आम चुनाव 2014 के लिए बीजेपी की सूचना संचार अभियान समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा सोशल मीडिया आउटरीच के साथ-साथ उन्होंने पार्टी के प्रचार और विज्ञापन अभियान संबंधीकार्य की देखरेख की है।

उनका शैक्षिक रिकार्ड उत्कृ्ष्टरहा है और अखिल भारतीय चार्टर्ड एकाउनटेंटपरीक्षा में उन्हें भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त् हुआ तथा मुंबई विश्वविद्यालय मेंविधि में भी द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वे सुविख्या‍त निवेश बैंकर रहे हैं और उन्होंने शीर्षस्थ कारपोरेट कंपनियों के प्रबंधन रणनीति तथा विकास के क्षेत्र में परामर्शी सेवाएं प्रदान की हैं। विगत में वे भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक अर्थात् स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के बोर्ड में भी रहे हैं।

उन्होंनेयेले विश्वबविद्यालय (2011) ,आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (2012) और प्रिंसटोन विश्वंविद्यालय (2013) में लीडरशिप प्रोग्रामों में सहभागिता की और इस समय वेहारवर्ड बिजनस स्कू्लमेंऑनर/प्रेसिडेंट मैनेजमेंट (ओपीएम) प्रोग्राम से संबद्ध हैं।

अपने 30वर्ष के लंबे राजनैतिक जीवन में उन्होंने बीजेपी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों परकार्य किया है और इस समय वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य हैं।उन्हें भारत के पूर्व प्रधानमत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कद्दावर राजनेताओं के साथ कार्य करने का गौरव प्राप्त है। वर्ष 2002 में भारत सरकार नेउन्हें नदियों को जोड़ने हेतु गठित प्रतिष्ठित कार्यबल के लिए भी नामांकित किया था।

उनके पिताजी स्व.श्री वेदप्रकाश गोयल केन्द्रीय नौवहन मंत्री तथा दो दशक से अधिक समय तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे थे।उनकी माताजी श्रीमती चंद्रकांता गोयल मुंबई से तीन बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्यनिर्वाचित हुईं। उनकी पत्नी श्रीमती सीमा एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके सुपुत्र श्री ध्रुव न्यूयार्क में सेवारत है एवं सुपुत्री सुश्री राधिका, हारवर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं

 
सोशल मीडिया लिंक
 

https://twitter.com/PiyushGoyal